Posts

तुझसे नाराज नहीं जिन्दगी

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी , हैरान हूँ मैं ओ हैरान हूँ मैं तेरे मासूम सवालों से परेशान हूँ मैं ओ परेशान हूँ मैं जीने के लिये सोचा ही न था , दर्द सम्भालने होंगे मुस्कुराऊँ तो , मुस्कुराने के कर्ज़ उठाने होंगे मुस्कुराऊँ कभी तो लगता है जैसे होंठों पे कर्ज़ रखा है तुझसे ... आज अगर भर आई हैं , बूँदें बरस जायेंगी कल क्या पता इनके लिये आँखें तरस जायेंगी जाने कहाँ गुम कहाँ खोया एक आँसू छुपाके रखा था तुझसे ... ज़िन्दगी तेरे ग़म ने हमें रिश्ते नये समझाये मिले जो हमें धूप में मिले छाँव के ठंडे साये (music for these lines!) ओ तुझसे ...

दिल ढूँढता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन

दिल ढूँढता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन -2 बैठे रहे तसव्वुर - ए - जानाँ किये हुए दिल ढूँढता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन... जाड़ों की नर्म धूप और आँगन में लेट कर -2 आँखों पे खींचकर तेरे आँचल के साए को औंधे पड़े रहे कभी करवट लिये हुए दिल ढूँढता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन... या गरमियों की रात जो पुरवाईयाँ चलें -2 ठंडी सफ़ेद चादरों पे जागें देर तक तारों को देखते रहें छत पर पड़े हुए दिल ढूँढता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन... बर्फ़ीली सर्दियों में किसी भी पहाड़ पर -2 वादी में गूँजती हुई खामोशियाँ सुनें आँखों में भीगे भीगे से लम्हे लिये हुए दिल ढूँढता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन...

आज से पहले आज से ज़्यादा

आज से पहले आज से ज़्यादा ख़ुशी आज तक नहीं मिली इतनी सुहानी ऐसी मिठी - २ घड़ी आज तक नहीं मिली आज से पहले ... इस को संजोग कहें या क़िस्मत का लेखा हुम जो अचानक मिले हैं मन चाहे साथी पाके हम सब के चेहरे देखो तो कैसे खिले हैँ ओ ऽ ऽ तक़दीरों को जोड़ दे ऐसी इन तक़दीरों को जोड़ दे ऐसी लड़ी आज तक नहीँ मिली आज से पहले ... सपना हो जाये वो पूरा , जो हमने देखा ये मेरे दिल की दुआ है ये पल जो बीत रहें हैं इन के नशे में दिल मेरा गाने लगा है ओ ऽ ऽ इसी ख़ुशी को ढूँढ रहे थे हम इसी ख़ुशी को ढूँढ रहे थे यही आज तक नहीं मिली आज से पहले ... दिल में तूफान उठा हैं , होठों पे नगमा , आँखों में आँसू खुशी के अपनों के पास पहुँचके , अपनों से दूरी ,  ऐसा ना हो संग किसी के कोई कहे ना मंज़िल मुझको मिली आजतक नहीं मिली आज से पहले ...

गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा, मैं तो गया मारा

गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा , मैं तो गया मारा आके यहाँ रे , उसपर रूप तेरा सादा चन्द्रमा ज्यूँ आधा , आधा जवाँ रे , आधा जवाँ रे जी करता है मोर के पाँओं में पायलिया पहना दूँ कुहू कुहू गाती कोयलियाँ को , फूलों का गहना दूँ यहीं घर अपना बनाने को , पंछी करे देखो तिनके जमा रे , तिनके जमा रे गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा    ... रंग बिरंगे फूल खिले हैं , लोग भी फूलों जैसे आ जाये इक बार यहाँ जो , जायेगा फिर कैसे झर झर झरते हुए झरने , मन को लगे हरने ऐसा कहाँ रे , ऐसा कहाँ रे उसपर रूप तेरा सादा    ... परदेसी अन्जान को ऐसे कोई नहीं अपनाता तुम लोगों से जुड़ गया जैसे जनम जनम का नाता अपनी धुन में मगन डोले , लोग यहाँ बोले दिल की ज़बाँ रे , दिल की ज़बाँ रे गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा...

दिल के टुकड़े टुकड़े करके , मुस्कुराते चल दिये

दिल के टुकड़े टुकड़े करके , मुस्कुराते चल दिये -2 जाते जाते ये तो बता जा , हम जियेंगे किसके लिये दिल के टुकड़े टुकड़े करके , मुस्कुराते चल दिये चांद भी होगा , तारे भी होंगे , दूर चमन में प्यारे भी होंगे लेकिन हमारा दिल न लगेगा , भीगेगी जब जब रात सुहानी आग लगाएगी ऋतु मस्तानी , तू ही बता कोई कैसे जियेगा दिल के मारों को दिल के मालिक , ठोकर लगा के चल दिये दिल के टुकड़े ... रूठे रहेंगे आप जो हमसे , मर जाएंगे हम भी कसम से सुनले हाथ छुड़ाने से पहले , जान हमारी नाम पे तेरी जाएगी जिस दिन दिलबर मेरी , सोच समझ ले जाने से पहले यूं अगर तुम दिल की तमन्ना , को मिटाके चल दिये दिल के टुकड़े ...

हो गोरिया रे, हो गोरिया रे

हो गोरिया रे , हो गोरिया रे तेरे आने से सज गई हमरी ये टूटी फूटी नाव -2   नैया तो हमारा घर आँगना इसी से ही पाना और माँगना गहरी नदी का कोई न छोर लहरों से ज्यादा मनवा में शोर ओ गोरिया रे ...   अपना तो नित यही काम है आने जाने वालों को सलाम है कभी कभी आना इस नाव में इक घर तेरा है मेरे गाँव में ओ गोरिया रे ...   सब को किनारे पहुँचायेगा माँझी तो किनारा नहीं पायेगा गोरी ये दुआएं देना ज़रूर माँझी से मैया हो नहीं दूर ओ गोरिया रे ...

माना हो तुम, बेहद हंसीं

माना हो तुम , बेहद हंसीं ऐसे बुरे , हम भी नहीं देखो कभी तो , प्यार से डरते हो क्यूँ , इक़रार से खुलता नहीं , कुछ दिलरुबा तुम हमसे खुश हो , या हो खफ़ा तिरछी नज़र , तीखी अदा लगते हो क्यूँ , बेज़ार से देखो कभी तो , प्यार से ... तुम दो कदम , दो साथ अगर आसान हो जाये सफ़र छोड़ो भी ये , दुनिया का डर तोड़ो न दिल यूँ , इनकार से देखो कभी तो , प्यार से ...